चिंतन शिविर 3.0 का आज अंतिम दिन, सुशासन और विकसित छत्तीसगढ़ पर होगा मंथन

रायपुर। आईआईएम रायपुर में आयोजित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले दो दिवसीय चिंतन शिविर 3.0 का आज दूसरा और अंतिम दिन है। शिविर में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य भाग ले रहे हैं।

दूसरे दिन की शुरुआत योग सत्र से होगी। इसके बाद पर्यटन, सार्वजनिक नीति, उत्कृष्ट नेतृत्व और सुशासन जैसे विषयों पर विशेषज्ञों के व्याख्यान होंगे। शिविर में ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के विजन को आगे बढ़ाने और भविष्य की शासन रणनीति पर मंथन किया जाएगा।

You May Also Like

More From Author