Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

ROLBOL Youth Conclave 2026 के लिए चिराग पासवान को मिला आमंत्रण, युवाओं की पहल की सराहना

रायपुर। ROLBOL Community ने ROLBOL Youth Conclave 2026 के लिए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मुख्य वक्ता बनने का औपचारिक निमंत्रण दिया। इस दौरान चिराग पासवान ने समुदाय के मूल मंत्र “Rest of Life – Best of Life” और युवाओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व निर्माण व राष्ट्र निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

संस्थापक दर्शन सांखला, सह-संस्थापक वीरेन नागवंशी और कॉन्क्लेव कन्वेनर राकेश नवलखा ने उन्हें कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। चिराग पासवान ने आयोजन में शामिल होने का आश्वासन देते हुए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं।

आयोजकों के अनुसार, ROLBOL Youth Conclave 2026 युवाओं के लिए नेतृत्व, सीखने, नेटवर्किंग और प्रेरणा का महत्वपूर्ण मंच होगा, जहां देश की कई प्रमुख हस्तियां अपने अनुभव साझा करेंगी।

Exit mobile version