रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का उद्घाटन किया। इसके साथ ही पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) रसोई गैस सुविधा की शुरुआत हुई।
कार्यक्रम में सीएम ने पहली महिला उपभोक्ता पूनम चौबे से वीडियो कॉल पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि इस सुविधा से गैस सिलेंडर की झंझट खत्म होगी और खर्च में भी कमी आएगी।
सीएम ने कहा कि रायपुर, गरियाबंद और बलौदाबाजार जिलों में सीएनजी-पीएनजी नेटवर्क का विस्तार होगा, जिससे स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रीन एनर्जी विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने यह भी कहा कि होली से पहले किसानों के खातों में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
वहीं, आत्मसमर्पित नक्सलियों के विधानसभा पहुंचने पर सीएम ने कहा कि पुनर्वास नीति के सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं और वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने के लिए विधानसभा की कार्यवाही देख रहे हैं।

