Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

अपराध बढ़ने से आक्रोशित लोग, नगर बंद रख जताया विरोध

तखतपुर में बढ़ते अपराध, गैंगवार और चाकूबाजी की घटनाओं के विरोध में आज समाज विशेष और व्यापारी महासंघ ने नगर बंद का आह्वान किया है। इस विरोध प्रदर्शन में नगर के हॉस्पिटल, मेडिकल स्टोर, शासकीय कार्यालय, स्कूल और पेट्रोल पंप को छोड़कर सभी दुकानें बंद रही।

हाल ही में नगर में एक गैंग के लड़कों ने उत्पात मचाया था। पुलिस ने इस मामले में गैंग के 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तखतपुर थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर ने कहा कि समाज विशेष ने नगर बंद का आह्वान किया है और गैंग के लड़कों द्वारा उत्पात मचाने की लिखित शिकायत की थी। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की और गैंग के 11 लोगों को जेल भेजा। कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजय देवांगन ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा गैंग बनाकर मोहल्ले में घुसकर मारपीट, चाकूबाजी और समाज को जातिगत गालियां देने से समाज के लोगों में खासा नाराजगी है। इसी कारण से व्यापारी महासंघ और समाज के लोगों ने नगर बंद कर अपना विरोध जताया है।

Exit mobile version