रायपुर। खरोरा थाना क्षेत्र के रायखेड़ा स्थित अदाणी पावर प्लांट में शराब बिक्री को लेकर विवाद बढ़ने के बाद मजदूरों के दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ा कि पथराव और तोड़फोड़ की स्थिति बन गई। इस दौरान रायखेड़ा सरपंच की गाड़ी के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालने का प्रयास किया। इसी दौरान पथराव में खरोरा थाना प्रभारी समेत कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हालात को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विवाद शराब बेचने के विरोध से शुरू हुआ था। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

