विधानसभा में गूंजा 12वीं हिंदी पेपर लीक का मामला, शिक्षा मंत्री ने आरोपों से किया इनकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में 12वीं बोर्ड के हिंदी पेपर लीक का मुद्दा गूंजा। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने सदन में यह मामला उठाते हुए प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सामने आ रही जानकारी के मुताबिक केवल एक नहीं, बल्कि अन्य विषयों के पेपर लीक होने की आशंका भी जताई जा रही है, इसलिए मामले की गंभीर जांच होनी चाहिए।

देवेंद्र यादव ने सरकार और शिक्षा मंत्री से मांग की कि इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

वहीं, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने पेपर लीक के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि प्रदेश में कहीं भी 12वीं का पेपर लीक नहीं हुआ है। उनके अनुसार एक छात्र संगठन ने आधी रात को कुछ प्रश्नों को जानबूझकर व्हाट्सऐप ग्रुप में वायरल किया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल को निर्देश दिए गए हैं और यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author