Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लिए अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर

रायपुर। सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में सीएम हेल्पलाइन (1076) के विभागीय नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभाग के सचिव राहुल भगत ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन आम नागरिकों तक सुशासन पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को आधुनिक शिकायत प्रबंधन प्रणाली के उपयोग, शिकायतों के एल-1 से एल-4 स्तर तक स्वचालित ट्रांसफर और नागरिक संतुष्टि फीडबैक प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

संयुक्त सचिव मयंक अग्रवाल ने बताया कि नई व्यवस्था से शिकायत निवारण और नागरिक संतुष्टि में सुधार होगा। हेल्पलाइन शुरू होने के बाद नागरिक टोल-फ्री नंबर 1076, वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।

Exit mobile version