मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 का शुभारंभ आज, बकाया बिल पर मिलेगी बड़ी राहत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 की शुरुआत करेंगे। इस योजना का शुभारंभ अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अनुसार यह योजना निम्न दाब घरेलू, एकल बत्ती कनेक्शन और कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए लागू होगी। योजना के तहत 31 मार्च 2023 तक निष्क्रिय उपभोक्ता, सक्रिय एकल बत्ती कनेक्शनधारी और घरेलू व कृषि उपभोक्ता इसका लाभ ले सकेंगे।

इस योजना में बकाया बिजली बिल पर अधिभार की राशि में 100% छूट और मूल राशि में अधिकतम 75% तक छूट का प्रावधान रखा गया है। लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को पंजीयन कराना होगा और कम से कम 10% बकाया राशि जमा करनी होगी। यह योजना 30 जून 2026 तक लागू रहेगी।

You May Also Like

More From Author