रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के पण्डरी पहुंचे। सीएम वहां श्री गुरु गोबिंद नगर गुरुद्वारा पहुँचकर सिखों के 10वें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर आयोजित प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए। उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेककर गुरुग्रंथ साहिब की परिक्रमा की, साथ ही संकीर्तन में भी भाग लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सिख समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा की कहा कि गुरु गोविंद सिंह की जयंती है जिसको पूरा देश प्रकाश पर्व के रूप में मनाता है ,सबसे पहले पूरे प्रदेशवासियों को प्रकाश पर की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। सिख समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को शॉल एवं कृपाण भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़। प्रदेश में एक गार्डन में अचानक भीषण आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर गार्डन के सौंदर्यीकरण के लिए लगाई गई मूर्तियां जलकर खाक हो गईं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की लपटें और धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है।



