Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक साल, 850 गांवों तक पहुंची नियमित बस सेवा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने एक वर्ष पूरा कर लिया है। योजना के तहत बस्तर और सरगुजा संभाग के 13 जिलों में 106 मार्गों पर 107 बसें संचालित हो रही हैं। इससे पहली बार 850 गांवों में नियमित यात्री बस सेवा पहुंची है।

एक साल में इन बसों ने करीब 24 लाख किलोमीटर का सफर तय किया है। वर्तमान में बसें रोजाना लगभग 17,500 किलोमीटर चल रही हैं। योजना से ग्रामीणों को स्कूल, अस्पताल, हाट-बाजार और जिला मुख्यालय तक पहुंचने में सुविधा मिल रही है।

योजना की शुरुआत 4 अक्टूबर 2025 को 34 मार्गों और करीब 250 गांवों से हुई थी। अब इसके विस्तार की तैयारी भी की जा रही है, जिसके तहत अन्य जिलों के बस सुविधा से वंचित गांवों को जोड़ने का लक्ष्य है।

Exit mobile version