Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

अग्र महाकुंभ में CM साय का बड़ा ऐलान, अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा सरकारी अवकाश

अंबिकापुर। अग्र महाकुंभ 2026 के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अग्रसेन जयंती को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने प्रदेश में अग्रसेन जयंती के अवसर पर एक दिवसीय सरकारी अवकाश घोषित करने की घोषणा की।

अंबिकापुर में आयोजित दो दिवसीय अग्र महाकुंभ में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और सेवा क्षेत्र में योगदान पर चर्चा हुई। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों का सम्मान भी किया गया।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कार्यक्रम में मौजूद समाज के प्रतिनिधियों ने इसका स्वागत किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

अग्र महाकुंभ में युवा अधिवेशन समेत सामाजिक सहभागिता, सेवा, संगठन और समाज निर्माण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। आयोजन में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

Exit mobile version