Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

ड्रोन दीदी अभियान: महिला किसानों का दल ड्रोन पायलट प्रशिक्षण के लिए रवाना, सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘ड्रोन दीदी अभियान’ के तहत महिला किसानों के 5 सदस्यीय दल को कुनकुरी से रायपुर के लिए रवाना किया। यह दल ड्रोन पायलट प्रशिक्षण प्राप्त करेगा, जिससे महिलाएं आधुनिक कृषि तकनीकों में दक्ष बन सकेंगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ड्रोन तकनीक खेती को अधिक वैज्ञानिक, प्रभावी और लाभकारी बनाने में मददगार है। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं ड्रोन संचालन, फसलों पर उर्वरक और कीटनाशक छिड़काव जैसी सेवाएं प्रदान कर सकेंगी। इससे महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीक आधारित कृषि को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान महिला सशक्तिकरण और आधुनिक कृषि की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Exit mobile version