Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CM साय ने स्मृति ईरानी से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और संगठन पर चर्चा

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवनियुक्त छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी से उनके आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से बस्तर में विकास की संभावनाओं और क्षेत्र में हो रहे बदलावों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

स्मृति ईरानी को सितंबर 2026 में छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया था। उनके साथ सिद्धार्थ शंभु को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

Exit mobile version