रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह के केंद्र द्वारा राज्य सरकार को ‘हाईजैक’ किए जाने के बयान को खारिज किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार के कारण पिछले ढाई साल में तेजी से विकास हुआ है और मोदी की गारंटी के वादे पूरे किए जा रहे हैं।
सीएम साय ने कहा कि 18 लाख प्रधानमंत्री आवास, 70 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ और विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य सरकार की उपलब्धियां हैं। E20 पेट्रोल और केंद्र सरकार की नीतियों पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।
‘विदेशी योगदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026’ पर सीएम ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि इससे देश को लाभ होगा। वहीं बस्तर के गांवों में तिरंगा फहराने को लेकर कांग्रेस के सवालों पर उन्होंने कहा कि लंबे समय से नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र में अब शांति के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाना गर्व की बात है।

