अग्रिम कर हस्तांतरण पर सीएम साय ने जताया केंद्र का आभार, छत्तीसगढ़ को मिले ₹3,602 करोड़

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यों को अग्रिम कर हस्तांतरण के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए इसे सहकारी संघवाद को मजबूत करने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि समय से पहले कर हिस्सेदारी जारी करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विकासोन्मुखी और संवेदनशील सोच को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को ₹3,602 करोड़ की अग्रिम कर राशि मिलने से अधोसंरचना विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और सड़क, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य व पेयजल जैसी परियोजनाओं को गति मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र का सहयोग विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को और मजबूती देगा।

You May Also Like

More From Author