रायपुर।नववर्ष के पहले दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। दोनों नेताओं ने मंदिर के गर्भगृह में विधिवत आरती और पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक भावना बोहरा सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।