Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CM साय की कंवर समाज को बड़ी सौगात, सामाजिक भवनों और सांस्कृतिक मंच के लिए 90 लाख रुपये की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कंवर समाज के लिए 90 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर में हर साल करमा महोत्सव के आयोजन के लिए 10 लाख रुपये देने का भी ऐलान किया गया है।

रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित करमा परब महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं कीं। उन्होंने कोरबा जिले के मड़वारानी में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये, रायपुर के टाटीबंध में सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रुपये और कांकेर जिले के जेफरा गांव में सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने करमा तिहार को जनजातीय संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं।

इस अवसर पर सीएम साय ने युवाओं को शिक्षा पर ध्यान देने, नशे से दूर रहने और सामाजिक एकजुटता मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जनजातीय समाज के शिक्षा, रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Exit mobile version