मुंगेली पहुंचे CM विष्णुदेव साय, 353 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

मुंगेली में आयोजित सुशासन तिहार 2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai करीब तीन घंटे देरी से पहुंचे। मंच पर पहुंचकर उन्होंने जनता से देरी के लिए माफी मांगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नजुल भूमि पट्टा वितरण, रेल लाइन विस्तार और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि सरकार सभी मांगों पर गंभीरता से काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 47 हजार करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर कार्य जारी है और आने वाले समय में सभी जिलों तक रेल सुविधा पहुंचाई जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुंगेली जिले को 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी, जिसमें सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल योजना और भवन निर्माण से जुड़े कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम में कई घोषणाएं भी की गईं, जिनमें वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापना, छात्रावास भवन और सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं। समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री Tokhan Sahu, उपमुख्यमंत्री Arun Sao समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author