Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

नारायणपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की नक्सलियों से अपील, हिंसा छोड़ विकास की राह अपनाने का आह्वान

नारायणपुर।बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सलियों से हिंसा का रास्ता छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि गोलीबारी और हिंसा की भाषा से आज तक किसी का भला नहीं हुआ है और आगे भी नहीं होगा। नक्सली मुख्यधारा के विकास से जुड़ें, सरकार उनके साथ मानवीय और सकारात्मक व्यवहार करेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 31 मार्च 2026 की डेडलाइन घोषित की गई है। इसके तहत राज्य सरकार ने एक प्रभावी पुनर्वास नीति लागू की है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। अभी भी करीब दो महीने का समय है, यदि नक्सली आत्मसमर्पण करते हैं तो सरकार उनकी पूरी जिम्मेदारी लेगी।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक समय था जब नक्सली अबूझमाड़ हाफ मैराथन जैसे आयोजनों का विरोध करते थे, लेकिन आज आत्मसमर्पण के बाद वही लोग इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। यह सरकार की बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष शुरू किए गए बस्तर ओलंपिक में भी आत्मसमर्पित नक्सलियों ने सक्रिय भागीदारी की है, जो बदलाव की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।

Exit mobile version