Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

भीषण गर्मी के बीच मुख्यमंत्री साय की अपील, सतर्क रहें और जरूरतमंदों की मदद करें

रायपुर। प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने लोगों से सतर्क रहने और एक-दूसरे की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी के इस दौर में सभी को अपने स्वास्थ्य के साथ आसपास के लोगों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।

मुख्यमंत्री साय ने लोगों से पर्याप्त पानी पीने, बाहर निकलते समय पानी साथ रखने और तेज धूप से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि घर, दुकान और सार्वजनिक स्थानों पर राहगीरों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करना सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है।

उन्होंने बच्चों, बुजुर्गों, मजदूरों और खुले में काम करने वाले लोगों का विशेष ध्यान रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी की तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत छायादार स्थान पर ले जाकर पानी या ओआरएस उपलब्ध कराया जाए और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सहायता दिलाई जाए।

मुख्यमंत्री ने पशु-पक्षियों के लिए भी घरों और सार्वजनिक स्थानों पर पानी रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह समय संवेदनशीलता, सेवा और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करने का है।

Exit mobile version