मानसून सत्र से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक, सीएम साय करेंगे रणनीति पर मंथन

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक बुधवार शाम 7 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होगी। विधायक दल के सचिव ने सभी भाजपा विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य की है।

बैठक में 13 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र की रणनीति, सरकार की तैयारी और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को राज्यपाल रमेन डेका से भी मुलाकात की थी।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 से 17 जुलाई तक चलेगा, जिसमें कुल पांच बैठकें आयोजित होंगी। सत्र के दौरान वित्तीय और अन्य शासकीय कार्यों पर चर्चा एवं कार्यवाही की जाएगी।

You May Also Like

More From Author