रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 62वां जन्मदिन उनके गृहग्राम बगिया में सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया। उन्होंने सबसे पहले अपनी माता जसमनी देवी का आशीर्वाद लिया और सभी शुभकामनाओं के लिए लोगों का आभार जताया।
जन्मदिन के अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनसे भेंट कर शुभकामनाएं दीं। श्री राम सदन में सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने भाग लेकर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने इचकेला छात्रावास की छात्राओं को 15 क्रिकेट किट भी वितरित कर उन्हें प्रोत्साहित किया। वहीं पहाड़ी कोरवा समाज के प्रतिनिधियों ने पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचकर मुख्यमंत्री को बधाई दी, जिस पर उन्होंने उनके विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।