Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ग्राम कोसला में औचक निरीक्षण

जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को अचानक जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड स्थित ग्राम कोसला का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर गांव में उतरते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हलचल मच गई।

मुख्यमंत्री के आगमन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं और योजनाओं की जानकारी भी ली।

Exit mobile version