Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव को CM साय ने दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली राजनांदगांव निवासी और छत्तीसगढ़ पुलिस की सहायक उप निरीक्षक ज्ञानेश्वरी यादव से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उन्हें बधाई दी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ज्ञानेश्वरी की यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगी।

ज्ञानेश्वरी यादव ने मुख्यमंत्री के प्रोत्साहन और शुभकामनाओं के लिए आभार जताया। उल्लेखनीय है कि ज्ञानेश्वरी छत्तीसगढ़ पुलिस में सेवा देने के साथ खेल क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणा बनी हैं।

Exit mobile version