Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

नागपंचमी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नागपंचमी 2025 के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पर्व को सनातन संस्कृति की गहराई, लोक आस्था की ऊर्जा और प्रकृति के साथ समरसता का प्रतीक बताया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नागपंचमी न केवल एक धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता के प्रति हमारी जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है। यह पर्व हमारे पूर्वजों द्वारा स्थापित उस परंपरा का हिस्सा है, जो जीव-जंतुओं के साथ सम्मानपूर्ण सह-अस्तित्व का संदेश देती है।

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे इस पर्व के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत को संजोएं और साथ ही पर्यावरण संरक्षण, जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक सौहार्द को अपने जीवन में उतारें।

Exit mobile version