Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बस्तर के नवनिर्माण का समय, विकास की नई इबारत लिखेगा नया बस्तर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में आयोजित ‘तेरा राज नहीं आएगा रे’ पुस्तक के विमोचन समारोह में कहा कि नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर के विकास का नया दौर शुरू हो चुका है। केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से बस्तर को देश का सबसे विकसित और सुंदर आदिवासी संभाग बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के कारण बस्तर चार दशकों तक विकास से वंचित रहा, लेकिन अब शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ‘बस्तर रोडमैप 2.0’, नियद नेल्ला नार योजना और बस्तर मुन्ने अभियान के माध्यम से लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

साय ने कहा कि पुस्तक माओवाद के दौर और उससे मुक्ति के संघर्ष का महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो आने वाली पीढ़ियों को इतिहास से सीखने का अवसर देगा। उन्होंने लेखकों राजीव रंजन प्रसाद और रचना नायडू के शोध और लेखन की सराहना की।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पुस्तक को वर्षों की मेहनत और जमीनी अध्ययन का परिणाम बताया, जबकि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि माओवाद एक विचारधारा के रूप में आया था, जिसे अब समाप्त कर समाज को सामान्य जीवन की ओर लौटाया जा रहा है।

Exit mobile version