नव वर्ष का पहला जनदर्शन, मुख्यमंत्री ने सुनीं 1880 शिकायतें

रायपुर। नव वर्ष 2026 के पहले जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आम लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में कुल 1880 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, स्वास्थ्य और आर्थिक सहायता से जुड़े मामले प्रमुख रहे।

मुख्यमंत्री के सीधे हस्तक्षेप से कई जरूरतमंदों को तत्काल राहत मिली। आर्थिक सहायता, दिव्यांगजनों को उपकरण और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मामलों का मौके पर समाधान किया गया।

मुख्यमंत्री जनदर्शन अब आम जनता के लिए राहत और भरोसे का मंच बनता जा रहा है, जहां एक ही स्थान पर विभिन्न जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

You May Also Like

More From Author