रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डूमरतराई में छत्तीसगढ़ गृहनिर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण किया। इस आधुनिक बाजार का नाम सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर रखा गया है। कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गृहनिर्माण मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने घोषणा की कि परिसर में जल्द ही सरदार वल्लभभाई पटेल की 15 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि वर्षों पहले शुरू की गई होलसेल मार्केट की यह योजना अब साकार हुई है। थोक बाजार फेस-2 के शुरू होने से व्यापारियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और शहर में ट्रैफिक का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी।

