रायपुर। जापान से छत्तीसगढ़ पहुंचे छात्र-छात्राओं के दल से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुलाकात की और उनसे संवाद किया। मुख्यमंत्री ने छात्रों का प्रदेश में स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और विशेषताओं की जानकारी साझा की।
इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने जापानी विद्यार्थियों से उनकी यात्रा और अनुभवों को लेकर बातचीत की। छात्रों ने भी छत्तीसगढ़ को करीब से जानने और यहां की संस्कृति को समझने में अपनी रुचि व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के संवाद से अलग-अलग देशों के युवाओं के बीच सांस्कृतिक समझ और आपसी संबंध मजबूत होते हैं। जापानी छात्र-छात्राओं की छत्तीसगढ़ यात्रा को उन्होंने दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ाने वाला अवसर बताया।

