Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सिंगापुर में CM साय ने उद्योग जगत को दिया छत्तीसगढ़ में निवेश का न्योता

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सिंगापुर में आयोजित सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में शामिल हुए। कार्यक्रम में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, नेस्ले, मास्टरकार्ड और इंडियन होटल्स कंपनी समेत कई बड़ी कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सीएम साय ने छत्तीसगढ़ को उभरते निवेश केंद्र के रूप में प्रस्तुत करते हुए राज्य की औद्योगिक नीति, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, एमएसएमई, स्टार्टअप और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सिंगापुर के उद्योग जगत को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

यह कार्यक्रम भारत के राज्यों और सिंगापुर के कारोबारी समुदाय के बीच निवेश, व्यापार और आर्थिक साझेदारी को लेकर संवाद का अवसर बना। मुख्यमंत्री 5 अक्टूबर को SING Forum 2026 में हिस्सा लेंगे, जबकि 6 अक्टूबर को प्रमुख कंपनियों और निवेश संस्थानों के साथ CEO राउंडटेबल में चर्चा करेंगे।

Exit mobile version