रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने गृह जिले जशपुर के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक वे दोपहर 1 बजे रायपुर से कुनकुरी के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 3 बजे वे सालिया टोली स्टेडियम में आयोजित प्रभु श्री रामकथा रसपान कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे कुनकुरी से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 6 बजे तक राजधानी लौट आएंगे।



