Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में सीएम साय ने हजारों लोगों के साथ किया योग

अंबिकापुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान हजारों लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ योग कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और मजबूत आत्मबल का आधार है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक रामकुमार टोप्पो सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Exit mobile version