Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सुशासन तिहार के तहत सीएम साय का प्रदेशव्यापी दौरा शुरू, जनता से लेंगे फीडबैक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 मई से ‘सुशासन तिहार’ की शुरुआत हो गई है। आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रदेशभर में जन समस्या निवारण शिविर लगाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार से अपने प्रदेशव्यापी दौरे का आगाज किया। वे हेलिकॉप्टर से रवाना होकर विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद करेंगे और योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे।

यह अभियान 10 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में क्लस्टर के आधार पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में शिकायतों का समाधान, योजनाओं की जानकारी और पात्र हितग्राहियों को मौके पर लाभ देने की व्यवस्था की गई है। साथ ही, सभी आवेदनों का एक माह के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version