Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

दिल्ली दौरे पर रवाना हुए CM विष्णुदेव साय, राष्ट्रपति से मुलाकात और पेपर लीक कानून पर कही बड़ी बात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना हो गए हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि गुरुवार को बस्तर के मांझी-चालकी और अन्य प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी उनकी मुलाकात का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के स्वास्थ्य को लेकर कहा कि उनकी हालत स्थिर है और बेहतर इलाज के लिए उन्हें गुरुवार सुबह दिल्ली ले जाया जाएगा।

लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े संशोधन विधेयक के पारित होने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ कोई समझौता नहीं करती और नए कानून से पेपर लीक करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

राहुल गांधी के ‘अंध भक्त’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ऐसे बयान उनके राजनीतिक स्तर को दर्शाते हैं।

Exit mobile version