हम एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA की सरकार बनाने जा रहे हैं : सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय बीजेपी कार्यालय पहुंचे हैं. यहां उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन ने पूर्ण बहुमत सीटों पर अपना नेतृत्व बरकरार रखा है. कुछ राज्यों में हमें अपेक्षित परिणाम नहीं मिले हैं। लेकिन हम ओडिशा और आंध्र प्रदेश जैसे कई राज्यों में अच्छी तरह से स्थापित हैं। हम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में फिर से एनडीए सरकार बनाएंगे।’

सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 11 में 10 लोकसभा सीटों पर निर्णायक बढ़त की तरफ हमारे प्रत्याशी है. हम प्रत्याशियों से एक-एक मिनट की जानकारी ले रहे हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि ग्यारह सीट हम जीत रहे हैं. इसके लिए मैं प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंहदेव समेत पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं. पूरे देश में मोदी की गारंटी का डंका चला है. राज्य और केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं के फायदा का लाभ मिला है. निश्चित ही भविष्य में बेहतर परिणाम लाया जाएगा.

You May Also Like

More From Author