रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास में जापान के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य में निवेश, औद्योगिक विकास और तकनीकी सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की निवेश अनुकूल नीतियों के चलते छत्तीसगढ़ वैश्विक निवेशकों के लिए आकर्षक बन रहा है। उन्होंने जापान की तकनीकी विशेषज्ञता को प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए उपयोगी बताया और इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद जताई।
जापानी प्रतिनिधिमंडल ने राज्य की औद्योगिक नीति की सराहना करते हुए निवेश बढ़ाने की इच्छा जताई। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि और उद्योग जगत से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

