Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

दिल्ली दौरे पर सीएम साय, अमित शाह से मुलाकात में ‘बस्तर विकास 2.0’ पर चर्चा संभव

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

आज मुख्यमंत्री साय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट करेंगे। इस दौरान “बस्तर विकास 2.0” और नक्सलवाद खत्म होने के बाद बस्तर की स्थिति पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, वे कल सुबह दिल्ली से रायपुर लौटेंगे।

Exit mobile version