Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

AN-32 विमान हादसे में वायुसेना के 5 जवानों की मौत, मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक

रायपुर। असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना के AN-32 परिवहन विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच जवानों का निधन हो गया। हादसा नियमित उड़ान के दौरान लैंडिंग के समय हुआ। दुर्घटना में विमान के सह-पायलट घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश की सेवा में समर्पित वीर जवानों का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

दुर्घटना में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम का निधन हुआ। घटना के बाद देशभर में शोक की लहर है और विभिन्न वर्गों द्वारा वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

Exit mobile version