रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा के दौरे पर रहेंगे, जहां वे दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे रायपुर हेलीपेड से रवाना होकर दोपहर 12 बजे ओडिशा के नबरंगपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे 12:10 बजे तुरंजियागुडा गांव पहुंचकर करीब 12:30 बजे तक एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निजी कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:40 बजे नबरंगपुर से आगे के लिए प्रस्थान करेंगे। ओडिशा दौरे के बाद वे लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके साथ ही बस्तर के मिनी स्टेडियम, जनपद पंचायत में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026 में भी उनकी उपस्थिति रहेगी।
दोपहर 3:15 बजे मुख्यमंत्री आरंग के लिए रवाना होंगे, जहां वे एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4:40 बजे पारागांव में आयोजित चंद्रनाथु कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक अधिवेशन–2026 में भाग लेंगे।
दिनभर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 6:20 बजे अपने निवास लौट आएंगे।

