Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बेमेतरा में खराब सीसी रोड पर सख्त हुए सीएम साय, जांच के दिए निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा जिले के दाढ़ी नगर पंचायत में हाल ही में बनी सीसी रोड के जल्दी क्षतिग्रस्त होने के मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से फोन पर चर्चा कर मामले की विस्तृत और समयबद्ध जांच कराने को कहा है। उन्होंने तकनीकी परीक्षण के साथ निर्माण सामग्री, कार्य गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था की जांच के निर्देश दिए हैं।

साय ने कहा कि यदि जांच में अनियमितता या मानकों की अनदेखी पाई जाती है, तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क का जल्द पुनर्निर्माण कर लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा दी जाए।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने जिले में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों की भी समीक्षा करने को कहा है, ताकि ऐसी स्थिति दोबारा न हो। उन्होंने दोहराया कि जनहित के कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

Exit mobile version