मिनीमाता की पुण्यतिथि पर CM साय ने किया नमन, कहा- उनका जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मिनीमाता ने अपना जीवन मानव सेवा और समाज सुधार के लिए समर्पित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मिनीमाता ने बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ समाज से लेकर संसद तक आवाज उठाई और महिलाओं के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सम्मान में राज्य सरकार द्वारा समाज एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिनीमाता राज्य अलंकरण पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है।

उन्होंने कहा कि मिनीमाता का सेवाभावी जीवन और सामाजिक योगदान सदैव लोगों को प्रेरणा देता रहेगा।

You May Also Like

More From Author