Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM साय, कहा- शिक्षा सुधार में उनका योगदान रहेगा यादगार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन के हर दायित्व का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान की कार्यशैली और राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता प्रेरणादायक रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री के रूप में धर्मेंद्र प्रधान ने विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विशेष रूप से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षा सुधार, तकनीकी एवं उच्च शिक्षा के विस्तार और विद्यार्थियों के लिए नए अवसर सृजित करने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही।

Exit mobile version