Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ को AI हब बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री साय ने डिजिटल परियोजनाओं की समीक्षा की

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट कनेक्टिविटी, सेवा सेतु पोर्टल, डिजिटल नवाचार और आईटी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और प्रशासन में एआई के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों और युवाओं को एआई प्रशिक्षण देने, स्टार्टअप को प्रोत्साहन, डेटा लैब्स और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की योजना भी प्रस्तुत की गई।

बैठक में बताया गया कि पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश में करीब 1,000 मोबाइल टॉवर स्थापित किए गए हैं, जबकि 577 नए टॉवर स्वीकृत हो चुके हैं। सेवा सेतु पोर्टल पर 36 विभागों की 520 सेवाएं उपलब्ध हैं और अब तक 39.75 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। सरकार का लक्ष्य डिजिटल सेवाओं का विस्तार कर रोजगार, सुशासन और ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करना है।

Exit mobile version