मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक ली, निर्बाध बिजली आपूर्ति पर जोर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में ऊर्जा विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में विद्युत उत्पादन, ट्रांसमिशन, वितरण और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने निर्बाध बिजली आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए ऊर्जा अवसंरचना के समयबद्ध विस्तार के निर्देश दिए।

सीएम साय ने ऑफ-ग्रिड गांवों को जल्द ग्रिड से जोड़ने, बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में विद्युतीकरण तेज करने और नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल स्थापना को सरल बनाने, सभी शासकीय भवनों में सोलर पैनल लगाने और स्मार्ट मीटर से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि और नई विद्युत परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी भी दी गई।

You May Also Like

More From Author