मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कई जिलों के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 11:10 बजे हेलीकॉप्टर से कवर्धा पहुंचेंगे। यहां ग्राम जुनवानी और सेमरिया में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे और दोपहर 1:35 बजे वीरांगना अवंति बाई लोधी के बलिदान दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके बाद वे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम ओड़ान में आयोजित गौड़वाना आदर्श सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे रायपुर लौटेंगे और शाम 6:05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

