Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सुशासन तिहार में सीएम साय का बड़ा एक्शन, सहकारी बैंक के लेखापाल समेत अधिकारी सस्पेंड

Vishnu Deo Sai

Vishnu Deo Sai

कोरिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को कोरिया जिले में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक्शन मोड में दिखाई दिए। सहकारी बैंक में पदस्थ लेखापाल कल्लू प्रसाद मिश्रा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए। खाद गबन प्रकरण में कार्रवाई करने में लापरवाही सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया।

मुख्यमंत्री के लगातार सख्त फैसलों से साफ संकेत मिला है कि प्रशासनिक लापरवाही को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति जारी है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने सहायक आयुक्त सहकारी संस्थाएं आयुष प्रताप सिंह के खिलाफ मिली कई शिकायतों पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए थे। उनके खिलाफ कार्य में लापरवाही की शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक भी ली। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पात्र हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्य जल्द पूरे कराए जाएं, ताकि लोगों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।

Exit mobile version