रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने नक्सल उन्मूलन को लेकर कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के दावों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलने में माहिर है और यदि पिछली सरकार ने प्रभावी काम किया होता तो नक्सलवाद पहले ही कमजोर पड़ गया होता।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर में जो शांति और विकास का माहौल बना है, वह केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय, सुरक्षा बलों के साहस और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस तथ्यहीन बयानबाजी कर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार बस्तर को हिंसा और भय से बाहर निकालकर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के क्षेत्र में नई पहचान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

