Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न आधिकारिक और निजी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका दिन व्यस्त कार्यक्रमों से भरा रहेगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्यप्रदेश का दौरा भी शामिल है। सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री रायपुर के राम मंदिर स्थित महर्षि वाल्मीकि सभागृह में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे वे मध्यप्रदेश के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री साय मंडला जिले के जेवरा रिपटा पहुंचेंगे, जहां वे पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के निवास पर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दोपहर करीब 3 बजे मुख्यमंत्री का मध्यप्रदेश दौरा पूरा होगा और वे वापस रायपुर लौट आएंगे।

Exit mobile version