रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे वे रायपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर 200 सीटर छात्रावास और कैंसर भवन के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
इसके बाद दोपहर 3:15 बजे मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।


