जशपुर दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय, सामूहिक कन्या विवाह में 240 जोड़ों को देंगे आशीर्वाद

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे रणजीता स्टेडियम में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां 240 जोड़े पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नवविवाहित दंपतियों को आशीर्वाद देंगे और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करेंगे। कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। साथ ही, मुख्यमंत्री विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी नवदंपतियों को देंगे।

इस भव्य आयोजन को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।

You May Also Like

More From Author